पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति के आदेशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के पास पुलिस, SSB द्वारा की जा रही है संयुक्त सघन चेकिंग , गश्त व कांबिंग ।

चंपावत | पुलिस अधीक्षक चंपावत अजय गणपति के आदेशानुसार अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के पास पुलिस, SSB द्वारा की जा रही है संयुक्त सघन चेकिंग , गश्त व कांबिंग । अंतर्राष्ट्रीय सीमा / बॉर्डर पर बरती जा रही है विशेष सतर्कता । नेपाल राष्ट्र में मौजूदा हालात के दृष्टिगत चंपावत पुलिस व SSB द्वारा सीमा पर चौकसी और अधिक मजबूत कर दी गई है । किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है । नेपाल राष्ट्र की सीमा से लगते सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस एवं एस.एस.बी. द्वारा शारदा नदी (काली नदी ) के किनारे तथा अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त व कॉम्बिंग तथा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं ।

अपील आम जनमानस से अपील है की  नेपाल यात्रा के लिये भारत सरकार द्वारा समय समय पर जो सलाह परामर्श दिया जा रहा उसका पालन करे, सतर्क रहें सावधान रहें किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *