नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार 1.208 kg अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार एसटीएफ ,SOG, कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही ।

चम्पावत | जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में वर्तमान तक 14,55,20,000 रुपये (चौदह करोड़ पचपन लाख बीस हजार रुपये) कीमत के अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी की गयी है । अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है । उक्त के क्रम में वन्दना वर्मा क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर के निर्देशन में एसटीएफ, SOG,कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा संयुक्त चैकिंग अभियान के दौरान ककराली गेट से चंपावत की ओर जाने वाली सड़क पर टनकपुर से अभियुक्त दीपक कुमार शर्मा पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर 3 आदर्श नगर थाना नवाबगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 34 वर्ष को 1.208 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है | उक्त सम्बन्ध में कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कि जा रही है |

वर्ष 2025 में जनपद चम्पावत में पंजीकृत एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोग(मुकदमे)- 71
वर्ष 2025 में जनपद चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगो में गिरफ्तार अभियुक्त- 107
वर्ष 2025 में जनपद चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत बरामद अवैध मादक पदार्थ –
1-स्मैक/हेरोईन- 1.234 कि0 ग्रा0
2-चरस- 22.108 किं0 ग्रा0
3- MDMA- 5.789 कि0 ग्रा0
4- अफीम- 986 ग्राम।
5- नशीले इंजेक्शन- 83 अदद।

वर्ष 2025 में जनपद चम्पावत में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगो में गिरफ्तार अभियुक्त (नशा तस्करों) के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट में कृत कार्यवाही-

गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत अभियोग- 02 मुकदमें (FIR) पंजीकृत
गैंगस्टर एक्ट में कृत कार्यवाही- 06 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशे का करोबार समाज के लिए गंभीर खतरा है, और पुलिस ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाती रहेगी । SP चम्पावत का कड़ा संदेश किसी भी हाल में नहीं बख्शे जायेंगे नशा तस्कर, तस्करों को भेजा जायेगा उनकी सही जगह (जेल मे)

अभियुक्त विवरण ** –
1.दीपक कुमार शर्मा पुत्र धर्मेंद्र शर्मा निवासी वार्ड नंबर 3 आदर्श नगर थाना नवाबगंज जनपद बरेली उत्तर प्रदेश उम्र 34 वर्ष

बरामदगी*-
1.208 किलोग्राम अवैध चरस

पुलिस अधीक्षक चंपावत की अपील सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग मुक्त बनाया जा सकता है। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चम्पावत पुलिस का सहयोग करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *