चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत अबैध भाग की खेती करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त क्रम में ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी
चम्पावत के पर्यवेक्षण में कोतवाली पंचेश्वर पुलिस टीम द्वारा ग्राम टमटकांडे में कुल 05 नाली भूमि तथा थाना रीठा पुलिस टीम द्वारा ग्राम बुडम में कुल 04 नाली भूमि पर अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया । इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरुक किया गया ।
जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर एवं थाना रीठा पुलिस टीम द्वारा अपने –अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से 05 – 04 नाली भूमि में भांग की खेती को किया नष्ट |
















Leave a Reply