बनबसा क्षेत्र से 01 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत |

चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में वांछित/ वारण्टी अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में न्यायालय चम्पावत से प्राप्त निर्देशों के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्र अन्तर्गत फौ0वा0 संख्या-1690/2024 अंतर्गत धारा 60(1) आबकारी अधिनियम में वारंटी अभियुक्त रघुवीर कश्यप पुत्र राजेंद्र कश्यप निवासी ग्राम भजनपुर बनबसा थाना बनबसा जनपद चम्पावत आयु 30 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *