कोतवाली टनकपुर में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नीलामी कमेटी की उपस्थिति में 05चौपहिया वाहन, 01 तिपहिया वाहन व 12 दुपहिया वाहनो की नीलामी किया गया |

चंपावत | वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में व पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार जनपद चम्पावत में प्रचलित लम्बित माल मुकदमाती /एम0वी0एक्ट के वाहनो के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे प्रचलित अभियान के तहत कोतवाली टनकपुर में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नीलामी कमेटी की उपस्थिति में 05चौपहिया वाहन, 01 तिपहिया वाहन व 12 दुपहिया वाहनो की नीलामी किया गया | पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में जनपद चम्पावत में प्रचलित माल मुकदमाती वाहनो के निस्तारण सम्बन्धित अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी टनकपुर के प्रवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के निर्देशन में न्यायालय से लम्बित मुकदमाती वाहनो के निलामी का आदेश प्राप्त करने के उपरान्त गठित माल निस्तारण कमेटी के पदाधिकारियो की उपस्थित में 04 कार, 01जीप, 01टुकटुक, 03 स्कूटी, 09 मो0साइकिल कुल-18 वाहनो की निलामी थाना परिसर टनकपुर में निलामी आयोजित करायी गयी |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *