थाना पाटी जनपद चंपावत की प्रभावी कार्यवाही, अवैध 52 पव्वे माल्टा देसी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में क्षेत्राधिकारी चंपावत महोदय के पर्यवेक्षण थाना पाटी पुलिस टीम द्वारा छिल्का छीना के पास में की जा रही चेकिंग में अभियुक्त – बबलू पुत्र श्याम राम निवासी ग्राम थुआमुनी थाना – पाटी जनपद- चंपावत आयु 42 वर्ष को कुल अवैध 52 पव्वे माल्टा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना पाटी में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है | चम्पावत पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा | आमजन से भी अनुरोध है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराएं ।

बरामदगी विवरण निम्नवत है:-

1- 52 पव्वे माल्टा अवैध देसी शराब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *