चंपावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया ह । उक्त के क्रम में
सुरेंद्र सिंह कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा के निर्देशन में थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत बनबसा पुलिस टीम द्वारा चौकी धनुष पुल के पास सघन चैकिंग अभियान के दौरान 01 अभियुक्त को अवैध स्मैक (हीरोइन) के गिरफ्तार किया गया । उक्त सम्बन्ध में थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अपील- सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई नशीले पदार्थों का व्यापार या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे तो कृपया टोल-फ्री नंबर 112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें।
गिरफ्तार अभि0गण का नाम पता* –
01- रिषभ शर्मा पुत्र विनोद कुमार निवासी वार्ड नंबर 2 इंद्रा कॉलोनी बनबसा जनपद चंपावत उम्र 24वर्ष
बरामदगी
01- 10 ग्राम अवैध स्मैक
















Leave a Reply