थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत 02 वांछित वारण्टी अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में वारण्टी अभियुक्तों को गिरप्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त निर्गत आदेशों निर्देशो के क्रम में माननीय न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर जनपद चम्पावत के थाना बनबसा पुलिस टीम के द्वारा* कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए न्यायालय से जारी गैर जमानती अधिपत्र का निष्पादन कर 02 वारण्टी अभियुक्तों गिरफ्तारवारंटी अभियुक्त भरत गिरी पुत्र बजरंग बली निवासी वार्ड नंबर 5 बनबसा चम्पावत न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था व लहीक पुत्र अकील अहमद निवासी वार्ड नंबर 7 मीना बाज़ार बनबसा न्यायालय द्वारा जारी ग़ैर ज़मानती वारंट पर गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय पेश करवाया जा रहा है। अभियान निरन्तर जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *