चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी कर साईबर सम्बन्धी अपराधों के संबंध में जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा बाराकोट क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर उपस्थित सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों / नए कानूनों के संदर्भ में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा निजी समस्याऐं जानी गयी l दौराने गोष्ठी किसी प्रकार की समस्या प्रकाश में नहीं आयीं |उक्त गोष्ठी में समस्त वरिष्ठ नागरिकों को भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 1930/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर से अवगत कराकर जानकारी दी गई ।
चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा साइबर अपराध के संदर्भ में चलाया जनजागरुकता अभियान |
















Leave a Reply