चम्पावत । mक्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा सम्मन सैल पुलिस कार्यालय चम्पावत का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा कर्मचारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया | निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, का बारीकी से निरीक्षण कर संचालित पोर्टलों के सम्बन्ध में जानकारी सांझा की गयी । सम्मन सैल शाखा में नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि संचालित पोर्टलों पर शत् प्रतिशत कार्यवाही की जाये तथा अभिलेखों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाये साथ ही ई- सम्मन पुलिस ऐप का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाए, तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों का शत प्रतिशत पालन किया जाये ।
पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया सम्मन सैल पुलिस शाखा का त्रैमासिक निरीक्षण, दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश |
















Leave a Reply