जनपद चम्पावत मे नियुक्त मुख्य आरक्षी हरीश सिंह बिष्ट की सुपुत्री अनामिका बिष्ट को मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित |

चम्पावत | जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में नियुक्त हेड कांस्टेबल हरीश सिंह बिष्ट की सुपुत्री अनामिका बिष्ट को आई0आर0डी0टी0 सर्वे चौक, देहरादून के सभागार मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा राज्य के महत्वपूर्ण महिला सम्मान, “तीलू रौतेली पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है । अनामिका बिष्ट काफी कम आयु में कराटे की राष्ट्रीय चैंपियन है! और जुलाई 2025 में कोलंबो श्रीलंका में आयोजित दक्षिण एशियाई कराटे चैंपियनशिप में उनके द्वारा रजत पदक भी प्राप्त किया गया है । यह पुरस्कार उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतिवर्ष वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को दिया जाता है । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा इस उपलब्धि के लिए जनपद चम्पावत पुलिस परिवार की तरफ से मुख्य आरक्षी हरीश सिंह बिष्ट और उनकी सुपुत्री अनामिका बिष्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई व शुभकामनाए दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *