जनपद चम्पावत के कोतवाली चम्पावत टीम द्वारा 20 नाली अवैध रूप से की गई भांग की खेती को नष्ट किया गया ।

चंपावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध भाग की खेती करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है | उक्त के क्रम में ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी चम्पावत के पर्यवेक्षण में अपर उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में कोतवाली चम्पावत पुलिस टीम द्वारा ग्राम नार्सिंगडाडा कलूखान, मेरौली में अवैध रूप से उगाई जा रही भांग की 20 नाली खेती को नष्ट किया गया । इसके अतिरिक्त ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराकर जागरुक किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *