चम्पावत में राहत एवं बचाव कार्य तेज़ , पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद राहत एवं बचाव कार्यों में पुलिस प्रशासन सक्रिय, आम जनमानस के जान माल की सुरक्षा को दी सर्वोच्च प्राथमिकता |

चम्पावत । मनीष कुमार जिलाधिकारी चंपावत एवं अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा बनबसा, टनकपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों ,जलभराव क्षेत्रों, आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश | जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कोतवाली टनकपुर/ थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत बाढ की स्थिति जलभराव की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार एवं अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चंपावत द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों / जलभराव क्षेत्रों _प्रभावित गाँवों – ग्राम देवीपुरा, ग्राम पचपकरिया , ग्राम आनंदपुर , ग्राम छीनीगोठ का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से रूबरू बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। जनता की समस्याओं के उचित व अतिशीघ्र निराकरण हेतु स्थानीय अधिकारियों को आदेशित किया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय,पुलिस अधीक्षक महोदय ने ग्राम छीनीगोठ स्थित राहत शिविर (रिलीफ सेंटर) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने राहत शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं – भोजन, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा सेवा आदि की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावितों की हर समस्या का त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाए । अजय गणपति ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों को बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार मैदान में तैनात हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं और जनता की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है । उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें ।आपात स्थिति में थाना बनबसा टनकपुर या नियंत्रण कक्ष के दिए गए नंबरों पर संपर्क करें । पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी टनकपुर को दिए आवश्यक निर्देश | पुलिस अधीक्षक महोदय ने निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया कि इस संकट की स्थिति में जनता की सहायता और मार्गदर्शन के लिए पुलिस हर समय तैयार ओर पूरी तरह से मुस्तैद रहे ।

📍पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा प्रभारी निरीक्षक टनकपुर तथा थानाध्यक्ष बनबसा को निर्देशित किया कि भारी वर्षा के दौरान जनहानि रोकना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

📍 ग्राउंड जीरो पर स्थिति की लगातार निगरानी की जाये तथा आपदा उपकरणों के साथ पुलिस टीम अलर्ट मोड पर रहे ओर सूचना प्राप्त होने पर क्विक रिस्पांस करते हुए मौके पर पहुंचे

📍 अधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में रहकर जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखें।

📍आम जनमानस के जान माल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाये

📍पुलिस, SDRF, NDRF, स्थानीय प्रशासन आपस में कुशल समन्वय स्थापित कर लगातार प्रभावित क्षेत्रों में तैनात रहकर राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम दे

📍 जनता को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ उनके भोजन, रहने व आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये ।
📍आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनता से की अपील
👉 राहत एवं बचाव कार्य में करें पुलिस प्रशासन का सहयोग
👉अनावश्यक यात्रा से बचें।
👉अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
👉वर्षा और भूस्खलन , जलभराव, बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।
👉 झूठी भ्रामक खबरों/ पोस्ट पर ध्यान ना दें, ना नहीं झूठी गलत व भ्रामक खबरों/ सूचनाओं को पोस्ट करें
👉 केवल आधिकारिक व प्रमाणित खबर/ सूचना पर विश्वास करें
📢 आपातकालीन संपर्क नंबर –
📍 पुलिस कंट्रोल रूम:-112, 9411112984, 05965,230276
📍 आपदा कंट्रोल रूम: 7895318895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *