जनपद चम्पावत कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत किरोड़ा नाला उफान पर है। पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा स्वयं जाकर लिया जायजा |

चम्पावत | पहाड़ों व मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा के चलते अजय गणपति पुलिस अधिक्षक चम्पावत द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक /थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए आपदा सम्बन्धी सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने हेतु आदेशित किया गया है । आदेश के क्रम में वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत किरोड़ा नाले के उफान में होने के दृष्टिगत नाले की स्थिती का जायजा लिया गया। क्षेत्राधिकारी टनकपुर द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर को किरोड़ा नाले के दोनों ओर बैरियर लगाने तथा जब तक पानी के बहाव की स्थिती कम न हो जाये आवाजाही बंद रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कोतवाली टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत खेतखेड़ा व बसानीगोठ में नाले के समीप रह रहे लोगों को सुरक्षा के दृष्टिगत सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया।

जनता से अपील:
अनावश्यक यात्रा से बचें।
अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।

आपकी असुविधा के लिए खेद है, किन्तु यह व्यवस्था आपकी सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक है ।

📞 आपातकालीन संपर्क नंबर –
📍 पुलिस कंट्रोल रूम:-112, 9411112984, 05965,230276
📍 आपदा कंट्रोल रूम: 7895318895

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *