चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के द्वारा जनपद के सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को वर्तमान में हो रही भारी वर्षा, भूस्खलन, आपदा के दृष्टिगत अपने अपने क्षेत्रों / डेंजर जोन/ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों/ नदी नालों के क्षेत्रों/ पहाड़ी गधेरों / रपटों के पास में लगातार निगरानी रखने , संवेदनशीलों क्षेत्रों में ड्यूटी नियुक्त करने, फील्ड में मौजूद रहकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए आम जनमानस की सुरक्षा व सुरक्षित व सुगम यातायात हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के आदेश दिए गए है । उक्त के क्रम में थाना पाटी की टीम देवीधुरा क्षेत्र , थाना बनबसा की टीम देवीपुरा क्षेत्र/जगबूढा / आनंदपुर क्षेत्र/ कैनाल क्षेत्र में, कोतवाली टनकपुर टीम शारदा घाट क्षेत्र/बासनीगोठ क्षेत्र/ बूम क्षेत्र तथा ट्रैफिक व HPU टीम स्वाला/ धोन क्षेत्र, चौकी चलथी टीम बेलखेत / सुखीढांग /अमरुबैंड क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही है तथा अनजानमानस को लगातार जागरूक कर रही है
।
जनता से अपील:
अनावश्यक यात्रा से बचें।
अति आवश्यक स्थिति में ही
यात्रा करें और प्रस्थान से पूर्व मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।
वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।
आपातकालीन संपर्क नंबर –
पुलिस कंट्रोल रूम:-112, 9411112984, 05965,230276
आपदा कंट्रोल रूम: 7895318895
















Leave a Reply