जनपद चम्पावत में हो रही लगातार बारिश के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य हेतु चम्पावत पुलिस/फायर टीम अलर्ट मोड पर |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा जनपद में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत किसी भी प्रकार की आपदा व घटना की सूचना प्राप्त होने पर राहत बचाव कार्य हेतु त्वरित कार्यवाही करने एवं अलर्ट मोड पर रहने हेतु जनपद के समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । जनपद में हो रही लगातार वर्षा के दृष्टिगत अलग- अलग स्थानों पर भूष्खलन व पेड़ गिरने के कारण बाधित सड़क मार्गों को फायर टीम लोहाघाट/टनकपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अवरुद्व मार्गों को सुचारु किया गया । फायर यूनिट लोहाघाट/टनकपुर द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ों को काटकर मार्ग से हटाया गया एवं अवरुद्ध यातायात मार्ग को आवागमन हेतु सुचारु किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *