चम्पावत । क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा प्रधानलिपिक पुलिस कार्यालय चम्पावत का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा कर्मचारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, का बारीकी से निरीक्षण कर संचालित पोर्टलों के सम्बन्ध में जानकारी सांझा की गयी । प्रधानलिपिक शाखा में नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि संचालित पोर्टलों पर शत् प्रतिशत कार्यवाही की जाये तथा अभिलेखों को सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से रखा जाये तथा उच्चाधिकारियों के आदेशों का शत प्रतिशत पालन किया जाये ।
पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा किया गया प्रधानलिपिक पुलिस शाखा का त्रैमासिक निरीक्षण दिये गये दिशा निर्देश |
















Leave a Reply