राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट में थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा जन जागरूकता शिविर का किया आयोजन |

चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में थाना लोहाघाट क्षेत्रान्तर्गत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय लोहाघाट के छात्र-छात्राओं को जनजागरूकता गोष्ठी के दौरान साईबर अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों तथा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी* देकर किया जागरुक । जागरूकता के दौरान उपस्थित नागरिकों को अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में भी जानकारी सांझा की गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *