राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य मे जनपद चम्पावत मे तैनात मुख्य आरक्षी मनीष सनवाल को किया सम्मानित |

चंपावत | उत्तराखंड में हुए 38 वे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड पुलिस के ताइक्वांडो खिलाडी नितेश सिंह के स्वर्ण पदक अर्जित करने पर ताइक्वांडो खिलाडी नितेश सिंह तथा ताइक्वांडो टीम प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी मनीष सनवाल जो वर्तमान मे जनपद चम्पावत मे तैनात है, को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर परेड ग्राउंड देहरादून स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ाहॉल मे आयोजित प्रोग्राम के दौरान मुख्यमंत्री खेल मंत्री जी व प्रमुख खेल सचिव जी की गरिमामयी उपस्थिति मे सम्मानित किया गया | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा मुख्य आरक्षी मनीष सनवाल को इस उपलब्धि के लिए उत्तराखंड पुलिस एवं जनपद चम्पावत को गौरान्वित करने हेतु चम्पावत पुलिस परिवार की तरफ से उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाओ सहित बधाई दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *