जनपद चम्पावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत आर्मी कैंट में लगाया गया जन जागरूकता शिविर |

चम्पावत । अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में क्षेत्राधिकारी टनकपुर महोदया के सानिध्य में उपनिरीक्षक यातायात ज्योति प्रकाश द्वारा थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत आर्मी कैंट के 26 राजपूत रेजीमेंट में सूबेदार मेजर राजेश कुमार की उपस्थिति में लगभग 120 जवानों को यातायात नियमों का पालन करने संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया गया जिसमें उनको सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु उनके द्वारा क्या कार्य किया जा सकता हैं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड पुलिस ऐप, ट्रेफिक आई ऐप, गौरा शक्ति ऐप, व साइबर और 112 के बारे में जानकारी दी गई गुड सेमिरिटन, राहवीर योजना के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि की भी जानकारी दी गई |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *