चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त थाना प्रभारी/शाखा प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से गोष्ठी ली गयी। गोष्ठी के दौरान जनपद में घटित अपराधों/अपराध अनावरण संचालित विभिन्न पोर्टलों व प्रचलित अभियानों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। गोष्ठी के दौरान लम्बित विवेचनाओं/प्रार्थना पत्र/ का समयबद्ध विधिक निस्तारण करने तथा साईबर अपराध/आईटी एक्ट/महिला अपराध में त्वरित कार्यवाही करने, विवेचनाओं को आनावश्यक रूप से लम्बित न रखते हुए शीघ्र विधिक निस्तारण करने तथा विवेचनाओं में नेट ग्रीट, समन्वय, आईसीजीएस, निदान, मानस व अन्य प्रचलित ऐप व पोर्टल का उपयोग करने तथा 07 वर्ष तथा उससे अधिक सजा वाले मामलों में फील्ड यूनिट/एफएसएल यूनिट को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्यों का विधिपूर्वक एकत्रीकरण करने, प्रार्थना पत्रों का सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत निर्धारित अवधि में निस्तारित करने, लम्बित वारंटों, सम्मन, नोटिसों की शत्-प्रतिशत तामीली किये जाने तथा एसओपी का अनुपालन करते हुए संचालित पोर्टलों में शत प्रतिशत कार्यवाही करने, पुलिस मुख्यालय व परिक्षेत्रीय कार्यालय द्वारा प्रचलित अभियानों में विशेष रूची लेकर अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था सुदृढ करने, महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा हेतु स्कूल/कॉलेज समय पर ड्यूटी करने तथा बार्डर क्षेत्र पर विशेष निगरानी रखते हुए बार्डर पर कार्यरत ऐजेंसियों के साथ समन्वय व तालमेल बनाते हुए चैकिंग अभियान चलाने तथा गश्त व पेट्रोलिंग करने सम्बन्धी विस्तृत दिशा- निर्देश दिये गये ।
अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त थाना प्रभारी/शाखाप्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश |
















Leave a Reply