टनकपुर | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक पूरन सिंह तोमर, थाना टनकपुर, उ0नि0 यातायात ज्योति प्रकाश, द्वारा ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर
में साईबर अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों तथा यातायात नियमों* के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया । जागरूकता के दौरान समस्त उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना* पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई ।
थाना टनकपुर व यातायात पुलिस टीम द्वारा इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर में आयोजित किया जन जागरूकता शिविर |
















Leave a Reply