चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में
उपनिरीक्षक भुवन चन्द्र, थाना लोहाघाट , द्वारा केन्द्रीय विद्यालय लोहाघाट में साईबर अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों तथा सड़क सुरक्षा* के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया । जागरूकता के दौरान समस्त उपस्थित छात्र-छात्राओं को अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना* पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी ग ई
थाना लोहाघाट पुलिस टीम द्वारा केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट में लगाया गया जन जागरूकता शिविर |
















Leave a Reply