चंपावत |
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी, फायर स्टेशन लोहाघाट द्वारा फायर यूनिट को साथ लेकर प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र बाराकोट, स्टाफ को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग कर आग पर नियंत्रण पाने का प्रशिक्षण दिया गया एवं प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का फायर ऑडिट किया गया व संस्थान में लगे अग्निशमन उपकरणों को सदैव चालू अवस्था में रखने हेतु दिशा निर्देश दिए गए ।
प्रशिक्षण के दौरान स्टाफ को अग्निशमन से जुड़ी बुनियादी जानकारियाँ दी गईं, जैसे –
आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर किए जाने वाले त्वरित कदम,
प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (फायर एक्सटिंग्विशर, होज़ रील, हाइड्रेंट आदि) के प्रकार एवं उनका सही उपयोग,
आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया (Evacuation Drill)
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आग लगने की स्थिति में प्रारम्भिक स्तर पर ही प्रभावी ढंग से नियंत्रण करने में सक्षम बनाना और जन-धन की हानि से बचाव सुनिश्चित करना है।
















Leave a Reply