चम्पावत । क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना लोहाघाट का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा कर्मचारियों द्वारा बतायी गयी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, सस्त्रों, आवास परिसर आदि का निरीक्षण किया गया । थाना लोहाघाट में नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि थाना परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देये जाने, ड्यूटी के दौरान अच्छी वर्दी धारण करने, ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतने, अधिक से अधिक सत्यापन करने, ग्राम अपराध रजिस्टरों को अपडेट रखने, बीट बुक ऐप का उपयोग कर सम्मन/नोटिस तामिल करने, पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित समस्त अभियानों, समस्त पोर्टलों तथा ऑनलाईन जीडी का प्रतिशत शत् प्रतिशत रखने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साइबर क्राइम टोल फ्री नम्बर 1930 , पोक्सो, नशे के दुष्प्रभावों एवं अपराधों के विरुद्ध प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में नागरिकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया ।
पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत द्वारा थाना लोहाघाट का किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश |
















Leave a Reply