चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा नशे व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त क्रम में प्रभारी उ0नि0 राकेश कठायत द्वारा साइबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस एप, 112, 1030 व नशे के विरुद्ध जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । उक्त कार्यक्रम में उपस्थित समस्त ग्राम वासियों को नशे के दुष्परिणामों,नशा मुक्ति व अवैध मादक पदार्थों व महिला अपराधों के विषय में वर्तमान में प्रचलित क़ानूनी” प्रावधानो से अवगत कराते हुए , “नशा मुक्ति, महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस व समाज की आपसी सहभागिता और उत्तरदायित्व” से अवगत कराते हुए अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई ।
चल्थी पुलिस टीम द्वारा साइबर क्राइम, यातायात सुरक्षा, गोरा शक्ति ऐप, उत्तराखंड पुलिस एप, 112, 1030 व नशे के विरुद्ध चलाया गया जनजागरुकता अभियान |
















Leave a Reply