चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यातायात प्रबंधन शान्ति सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद चम्पावत क्षेत्रान्तर्गत अधिष्ठापित 20 कैमरो की Location चैक की तथा इनमे प्रदत्त A1 Features, People Count & Vehicle Count का परीक्षण करवाकर देखा गया । इसके अतिरिक्त 05 स्थानो पर अधिष्ठापित PA सिस्टम को भी चेक किया गया तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों में खड़े वाहनों को PA सिस्टम के माध्यम से अनाउन्समेन्ट करवाकर हटाने व दुरुस्त ट्रैफिक प्रबन्ध करने हेतु निर्देशित किया गया। भीड भाड़ वाले स्थानों, जहां पर जाम लगने की समस्या होती है, ऑनलाईन चालान करने तथा अन्य क्षेत्रों में भी यथासिघ्र अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित करने हेतु निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान निरीक्षक (पु0दू0) विजय सिंह अधिकारी, प्रभारी कंट्रोल रूम उ0नि0 (पु0दू0) चन्दन सिंह राणा व ड्यूटीरत कर्मचारीगण मौजूद रहे |
पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा पुलिस कार्यालय में स्थित CCTV कंट्रोल रूम का किया आकस्मिक निरीक्षण |
















Leave a Reply