चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत के सभी थानो में साईबर सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु अधि0/कर्म0गणो को ICJS PORTAL- 1930 , JMIS PORTAL CEIR साईबर सैल तथा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चम्पावत के कोतवाली टनकपुर के परिसर में सुश्री वन्दना वर्मा पुलिस उपाधीक्षक टनकपुर के नेतृत्व में साईबर सैल टनकपुर द्वारा को0 टनकपुर / थाना बनवसा के अधि0/कर्म0गणो को ICJS PORTAL- 1930 , JMIS PORTAL CEIR का आफलाईन लाईव डैमो देकर जानकरी दी गयी ।
साथ ही सोशल मीडिया से सम्बन्धित महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा और साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता व बचाव के लिए PPT के माध्यम से जानकरी दी गयी। जिसमें प्रभारी निरीक्षक टनकपुर , थानाध्यक्ष बनवसा एवं टनकपुर / बनवसा में CCTNS / CYBER HELP DESK में नियुक्त अधि0/कर्म0गण एवं सभी विवेचको द्वारा प्रतिभाग किया गया, एवं प्रभारी निरीक्षक टनकपुर , थानाध्यक्ष बनवसा द्वारा ICJS PORTAL- 1930 , JMIS PORTAL CEIR में आ रही खामियो/ रुकावट के बारे में अवगत कराते हुए लाईव डैमो देकर जानकरी दी गयी ।
जनपद चम्पावत के सभी थानो में साईबर सम्बन्धी अपराधों से बचाव हेतु अधि0/कर्म0गणो को ICJS PORTAL- 1930 , JMIS PORTAL CEIR साईबर सैल तथा सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है।
















Leave a Reply