चम्पावत | ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और पुलिस बल की सलामी ने वातावरण में देशभक्ति की मिठास घोल दी और देश के प्रति समर्पण भाव को गुंजायमान कर दिया । स्वतन्त्रता दिवस के पावन अवसर पर अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा पुलिस लाईन चम्पावत में सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और जनपद पुलिस परिवार तथा समस्त सम्मानित देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ प्रषित की । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त कर्मचारीयों को देश की आजादी और राष्ट्र की एकता की रक्षा करने सम्बन्धि शपथ दिलायी गयी ।कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेडल प्राप्त करने वाले उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारीयों/ कर्मचारीयों के नाम मंच से पुकारकर सभी को बधाई दी और सभी से अनुशासित रहकर अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी, निष्ठा एवं संवेदनशीलता व समर्पण भाव से करने हेतु प्रेरित किया । तत्पश्चात उपस्थित सभी अधिकारयों/ कर्मचारीयों को मिष्ठान वितरित किया गया । इस पावन अवसर पर शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी महोदय चंपावत द्वारा पुलिस कार्यालय चंपावत में, वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर द्वारा कोतवाली टनकपुर में तथा समस्त थाना प्रभारीयों व चोकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना कार्यालयों में अधीनस्थ अधिकारियों/ कर्मचारियों की मौजूदगी में सम्मानपुर्वक ध्वजारोहण किया गया ।
देशभक्ति का संकल्प कर्तव्य का सम्मान यही है हमारी पहचान जनपद चंपावत पुलिस द्वारा हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया 79वा स्वतन्त्रता दिवस |
















Leave a Reply