चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत नशे के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने, नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने, तथा स्कूल कॉलेजों में जन जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक करने व नशे के विरुद्ध शपथ दिलाने हेतु आदेशित किया गया है । उक्त के क्रम में नशामुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर निरीक्षक दीवान सिंह जलाल द्वारा पुलिस कार्यालय के समस्त आधिकारी/ कर्मचारीगणों को जागरुक करते हुए नशा न करने के सम्बन्ध में शपथ दिलाई गयी । साथ ही जनपद चम्पावत के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारीयों द्वारा अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगणों व आमजनमानस को जा
गरुक करते हुए नशा न करने संबंधी शपथ ली / दिलाई गयी | अपील- सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई सिन्थेंटिक ड्रग बनाने हेतु कोई गोपनीय प्रयोगशाला या नशीले पदार्थों से संबंधित अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे या सिन्थेंटिक ड्रग बनाने पर निकलने वाली तिव्र गंध महसूस हो या कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखे तो कृपया तत्काल टोल-फ्री नंबर 100/112/1933 या निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें ।

Leave a Reply