चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में जनपद चंपावत के चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट क्षेत्र अंतर्गत घाट क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, जनपद पिथौरागढ़ में आर्मी भर्ती में सम्मिलित युवाओं को लेकर टनकपुर जनपद चंपावत आ रही प्राइवेट स्कूल पिथौरागढ़ की बस संख्या UK05PA–0164 को चैक किया गया तो चालक (मनोहर दत्त पुत्र हरि दत्त निवासी ग्राम दोली गाढ़ गांव थाना जाजर देवल जिला पिथौरागढ़ उम्र 40 वर्ष ) के नशे शराब में होने की पुष्टि हुयी । उक्त के क्रम में वाहन चालक द्वारा इस प्रकार नशे में धुत होकर वाहन चलाने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन चालक को अंतर्गत धारा 185,202,207 mv act में गिरफ्तार करते हुए उक्त वाहन को सीज किया गया । साथ ही बस में बैठे हुए यात्रियों को अन्य वाहन से उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया |
बस चालक द्वारा नशे में बस चलाये जाने पर बस चालक गिरफ्तार एवं बस को किया सीज |
















Leave a Reply