टनकपुर में मिठाई खरीदने गये ग्राहकों के मोबाइल फोन को चोरी करने वाले 01 शातिर चोर को चोरी के माल के साथ टनकपुर पुलिस टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद चम्पावत में नियुक्त समस्त थाना प्रभारियों को चोरी / उठाईगिरी की घटनाओं की रोकथाम एवं घटना होने पर त्वरित अनावरण किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे वादी भुवन सिंह पुत्र बहादुर सिंह, निवासी छीनीगोठ, कोतवाली टनकपुर, जनपद चम्पावत ने थाना टनकपुर में तहरीरी सूचना देते हुए अवगत कराया कि समय 11.00 बजे मिठाई की दुकान से जब वह मिठाई खरीद रहा था तब अज्ञात चोर द्वारा उसके बैग से उसका मोबाईल फोन वीवो Y20 तथा उसके परीचित गोविन्द सिंह परिहार का भी मोबाइल फोन रियल मी RM5 चोरी कर लिया गया है । वादी की सूचना के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध थाना टनकपुर में अभियोग पंजीकृत कर क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर के पर्यवेक्षण में एवं चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी । गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कर वादी को साथ लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त के सम्बन्ध में सुरागरसी/पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर गाँधी मैदान के पास से अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र सुन्दर सिंह निवासी विष्णुपुरी कालौनी कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत उम्र करीब 29 वर्ष। को मय चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

बरामदा माल का विवरण
एक एन्ड्रोइड मोबाइल फोन वीवो Y2147 मार्का व एक अदद एन्ड्रोइड मोबाइल फोन रियल मी C61 मार्का कीमती करीब 24000/- रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *