AHTU चम्पावत टीम द्वारा मानव तस्करी/ साइबर क्राइम/ नशा उन्मूलन से सम्बन्धित फोटो- पंपलेट चस्पा/ वितरित कर किया लोगों को जागरूक |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला सम्बन्धी अपराधों, यातायात के नियमों के सम्बन्ध में निरंतर जन जागरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में एएचटीयू चम्पावत टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा क्षेत्र पर चेकिंग पूछताछ सत्यापन व जन जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिसमें संदिग्ध व्यक्ति /वस्तुओं का सत्यापन की कार्यवाही भी की गई। एएचटीयू टीम द्वारा बंगाली कॉलोनी टनकपुर में जाकर लोगों को एकत्र कर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव तस्करी, नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराध, से अवगत कराकर नये कानूनों से सम्बन्धित जानकारी देकर जागरूक किया गया । जागरूकता के दौरान समस्त व्यक्तियों को अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *