चम्पावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा जनपद चम्पावत में नियुक्त समस्त थाना प्रभारियों को चोरी / उठाईगिरी की घटनाओं की रोकथाम एवं घटना होने पर त्वरित अनावरण किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे अशोक कुमार पुत्र स्व0 निरंजन लाल निवासी टैक्सी स्टैण्ड कोतवाली टनकपुर जनपद चम्पावत द्वारा थाना टनकपुर में तहरीर देते हुए अवगत कराया कि समय 09.30 बजे उसकी दुकान के बाहर से अज्ञात चोरों द्वारा विद्वान मार्का 15 लीटर सरसों के तेल का कनस्तर (टिन) चोरी कर लिया गया है । वादी की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध थाना टनकपुर में अभियोग पंजीकृत कर वंदना वर्मा, क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में एवं चेतन सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर के निर्देशन में उक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित की गयी | गठित पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कर वादी को साथ लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तगण के सम्बन्ध में सुरागरसी- पतारसी करते हुए मनिहारगोठ खण्डहर के पास से अभियुक्तगणों को मय चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण* –
1. दिवाकर कुमार उर्फ नन्हें पुत्र राजु कुमार निवासी मौ0 लाल इमली पड़ाव वार्ड न0 04, टनकपुर चम्पावत उम्र 32 वर्ष।
2. सूरज आर्या उर्फ डिक्टों पुत्र केदार राम निवासी बस्तिया टनकपुर जिला चम्पावत उम्र 29 वर्ष।
बरामदा माल का विवरण –
एक अदद 15 लीटर सरसों के तेल का कनस्तर 
















Leave a Reply