थाना रीठा साहिब क्षेत्रान्तर्गत वांछित वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया मा0 न्यायालय के समक्ष पेश |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में वारण्टी अभियुक्तों को गिरप्तार कर न्यायालय के के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम न्यायालय से जारी एन0बी0डब्लू0 वारण्टों का शत प्रतिशत निस्तारण करते हुए सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियान चलाकर थाना रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी करते हुए आबकारी अधिनियम के वांछित अभियुक्त राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गुलाब का मजरा, थाना केलाखेडा, जनपद उधम सिंह नगर, को सकेनिया गदरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियान निरन्तर जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *