चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत के द्वारा थाना पाटी क्षेत्रान्तर्गत माँ बाराही मन्दिर देवीधुरा में आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध बग्वाल मेंले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकारी चम्पावत को सम्पूर्ण मेले का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। शान्ति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत देवीधुरा बग्वाल मेला क्षेत्र को 04 सेक्टर में विभाजित किया गया है, प्रत्येक सेक्टर में 01 निरीक्षक व 01 उप. निरीक्षक तथा आवश्यक पुलिस बल, फायर युनिट, क्यूआरटी टीम, व एसडीआरएफ टीम को नियुक्त किया गया है ।
सुप्रसिद्ध बग्वाल मेला में समुचित पुलिस बल की तैनाती की गयी है। मेले के दौरान आने वाले श्रदालुओं तथा आमजनमानस की सुविधा, जानमाल की सुरक्षा तथा सुरक्षित व सुगम यातायात हेतु ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है।
मेले में यातायात प्रबंधन, पार्किंग के लिये निरी0 यातायात व उप निरी0 यातायात को नियुक्त किया हैं, जिन्हे मेले से पूर्व सभी आवश्यक यातायात/पार्किंग प्रबन्ध करने हेतु निर्देशित किया गया है
मुख्य मेले से पूर्व दिवस तक हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को देवीधुरा क्षेत्र में बनी पार्किंग में पार्क (खड़ा) किया जायेगा। उक्त पार्किंग में 120 चौपहिया वाहन व लगभग 2000 मोटर साईकिल की क्षमता है। पार्किंग फुल होने पर श्रदालुओं के वाहनों को कन्वाड़ बैण्ड पर रोक दिया जायेगा।
समय प्रातः 06.00 बजे से मेला समाप्ति तक कन्वाड़ बैण्ड से देवीधुरा चौकी तक व देवीधुरा चौकी से कन्वाड़ बैण्ड तक वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
मुख्य मेले (बग्वाल) से एक दिन पूर्व से ही समस्त मालवाहक वाहनों का मेला क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
मुख्य मेले (बग्वाल) के दिन देवीधुरा तिराहा से मुख्य बाजार की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
मुख्य मेले (बग्वाल) के दिन मुख्य मंदिर खोली-खाड़ मैदान से मुख्य बाजार की ओर वाहनो का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
अति आवश्यक वाहन एवं मुख्य अतिथि/विशिष्ट अतिथियों के वाहन परिक्रमा मार्ग से आवागमन करेंगे।
मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के वाहनो को संस्कृत महाविद्यालय के पास बनी वी.आई.पी. पार्किंग में पार्क (खड़ा) किया जायेंगा।
मुख्य मेले (बग्वाल) के दिन हल्द्वानी की तरफ से आने वाले समस्त दोपहिया वाहनों को हनुमान मन्दिर के पास वाली पार्किंग तथा बोरिंग के पास बनी पार्किंग व कनवाड़ गावं को जाने वाले कच्चे रोड में बनी पार्किंग में पार्क (खड़ा) किया जायेंगा।
मुख्य मेले (बग्वाल) के दिन हल्द्वानी की तरफ से आने वाले सवारी वाहन, बस व अन्य वाहनों को पार्किंग नम्बर- 08,पार्किंग नम्बर- 09 (बचदा पार्किंग) व पार्किंग नम्बर-10 (जंगल/कन्वाड़ पार्किंग) में पार्क (खड़ा) किया जायेंगा।
कन्वाड़ बैण्ड से श्रदालुओं/आमजनमानस को सटल सेवा के माध्यम से मेला क्षेत्र के पास निर्धारित स्थान पर छोड़ा जायेगा। स्थानीय प्रशासन द्वारा सटल सेवा का प्रतिव्यक्ति किराया निर्धारित किया गया है
मुख्य मेले (बग्वाल) के दिन लोहाघाट व चम्पावत की तरफ से आने वाले श्रदालुओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था चौकी देवीधुरा के निकट बनायी गयी है। श्रदालुओं द्वारा अपने वाहनों को चौकी देवीधुरा के निकट बनी पार्किंग नम्बर 1,2,3 में पार्क (खड़ा) किया जायेगा।
मुख्य मेले (बग्वाल) के दिन लोहाघाट की तरफ से आने वाले टैक्सी वाहन चालक द्वारा अपने वाहन में बैठी सवारियों को चौकी देवीधुरा के पास बने बैरियर में उतारकर अपने वाहनों को माँ बाराही रेस्टोरेन्ट के पास पार्किंग नम्बर 04 में पार्क (खड़ा) किया जायेगा।
मुख्य मेले (बग्वाल) के दिन लोहाघाट की तरफ से आने वाले समस्त दोपहिया वाहनों को महाविद्यालय परिसर में बनी पार्किंग में पार्क (खड़ा) किया जायेंगा।
इसके अतिरिक्त दिनांक 09/08/2025 को मुख्य मेले (बग्वाल) के दिन हल्द्वानी रोड की तरफ से आने वाले चारपहिया वाहनों का दबाब बढ़ने पर वाहनों की अतिरिक्त पार्किंग हल्द्वानी रोड में सड़क के बाये तरफ खाली स्थान पर रहेगी।
अपील-सुप्रसिद्द बग्वाल मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु चम्पावत पुलिस प्रतिबद्द है। कृपया यातायात व शान्ति व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अनुचित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें |
















Leave a Reply