चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत द्वारा वर्तमान में प्रचलित साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व महिला सम्बन्धी अपराधों के विरुद्ध तथा प्रचलित नवीन कानूनों (BNS,BNSS,BSA) के सम्बन्ध में निरंतर जन जा

गरूकता अभियान संचालित किए जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी/शाखाओं को निर्देशित किया गया है । उपरोक्त के क्रम में प्रभारी महिला हैल्प लाइन उ0नि0 सुमन पन्त तथा साईबर सैल, एएनटीएफ चम्पावत द्वारा देवीधुरा बग्वाल मेला क्षेत्र में साईबर अपराधों, महिला सम्बन्धी अपराधों, नशे के दुष्प्रभावों* के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी व पम्पलेट देकर आमजनमानस व मेले में आये श्रदालुओं को जागरुक करते हुए जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जागरूकता के दौरान समस्त श्रदालुओं, तथा आमजनमानस को अपने आस-पास मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने व महिला अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की सूचना* पुलिस को देने की अपील की गई व पीड़ित लोगों को तत्काल सहायता प्रदान करने हेतु भारत सरकार द्वारा जारी टोल फ्री नम्बर- 14446/112/1090/1098 व अन्य आपातकालीन नंबर के बारे में जानकारी दी गई ।
















Leave a Reply