चम्पावत । अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत खुद मैदान में उतरे ब्लॉक लोहाघाट एवं ब्लॉक पाटी के मतगणना स्थल का किया निरीक्षण अधिनस्थों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश |
मतगणना केन्द्रों पर चम्पावत पुलिस की पैनी नजर
▶ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चम्पावत पुलिस की कसरत जारी
▶ मतगणना में आये प्रत्याशियों एवं एजेंटो पर रखी जा रही सतर्क दृष्टि
अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद चम्पावत के चारों ब्लॉक में मतगणना केंन्द्रो पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जनपद के चारों मतगणना केन्द्रों में मतगणना शांतिपूर्वक चल रही है । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 मतगणना ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान अलर्ट मोड में रहने की सख्त हिदायत दी गई है ।
सभी मतगणना केंद्रों पर प्रत्याशियों एवं उनके एजेंटों की डीएफएमडी व एचएचएमडी से सघन चेकिंग- फ्रिक्सिंग कर प्रवेश दिया जा रहा है।
मतगणना केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे से भी नजर रखी जा रही है।
जनपद पुलिस लगातार ग्राउंड में सक्रिय रहकर असमाजिक तत्वों, मतगणना को प्रभावित करने वाले तत्वों पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अफवाह फैलाने वालों पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की मतगणना को सकुशल, शान्तिपूर्ण, सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जनपद चम्पावत पुलिस प्रतिबद्द है।
किसी भी अफवाह या अनुचित गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन को दें ।
















Leave a Reply