चंपावत | अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष को आदेशित किया गया है | उक्त के क्रम में वन्दना वर्मा क्षेत्राधिकारी महोदया टनकपुर के निर्देशन में थाना बनबसा पुलिस टीम व एसओजी टीम द्वारा सूचना संकलन, सर्विलांस व कुशल सुरागरसी पतारसी कर संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए अभियुक्त विशाल नरेन्द्र भण्डारी पुत्र नरेन्द्र भण्डारी निवासी-रुम नं0 -102 सांई निवास आपार्टमेन्ट, मोरेगांव, राक गार्डन समोर, नालासोपारा, ईस्ट वसई, पालघर, मुम्बई राज्य-महाराष्ट्र व मूल पता दौधारा चाँदनी,जिला-कंचनपुर, नेपाल राष्ट्र उम्र- 24 वर्ष के कब्जे से 100.03 ग्राम MDMA बरामद कर गिरफ्तार किया गया हैं । अभियुक्त विशाल से पूछताछ के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उक्त MDMA उसके साथी कुनाल कोहली, राहुल व रोशन द्वारा मुम्बई पुलिस व जनपद पिथौरागढ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान रेड पडने के बाद उसको दी गयी थी, उसके द्वारा उक्त माल कों छुपाकर सुरक्षित रखा गया था। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त विशाल नरेन्द्र भण्डारी द्वारा अपनी आई0डी0 से कुनाल कोहली व अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ऑनलाईन MDMA ड्रग्स बनाने का ( RAW MATERIAL) भी मंगाया गया था व अभियुक्त द्वारा अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पिथौरागढ में पोल्टी फार्म की आड में अवैध MDMA ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री स्थापित करनें में सहयोग किया और स्वयं सामान वहां तक पहुचाया था ।
अभियुक्त विशाल उपरोक्त के विरूद्ध थाना बनबसा में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
बैग से 01 पुलिंदा बरामद: – 100.03 ग्राम अवैध MDMA ( Methylene-dioxy-metha-mphetamine ), (सफेद दानेदार पदार्थ)
प्रचलित कार्यवाही
गिरफ़्तार अभियुक्त- विशाल नरेन्द्र भण्डारी से सम्बन्धित सिंडिकेट/अन्य सदस्यों की पहचान/तलाश की कार्यवाही जारी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त विशाल नरेन्द्र भण्डारी पुत्र नरेन्द्र भण्डारी निवासी-रुम नं0 -102 सांई निवास आपार्टमेन्ट, मोरेगांव, राक गार्डन समोर, नालासोपारा, ईस्ट वसई, पालघर, मुम्बई राज्य-महाराष्ट्र व मूल पता दौधारा चाँदनी,जिला-कंचनपुर, नेपाल राष्ट्र उम्र- 24 वर्ष*
अपील- सार्वजनिक सहयोग से ही उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाया जा सकता है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे या आपके आस-पास कोई सिन्थेंटिक ड्रग बनाने हेतु कोई गोपनीय प्रयोगशाला या अन्य संदिग्ध गतिविधी दिखे या सिन्थेंटिक ड्रग बनाने पर निकलने वाली तिव्र गंध मेहसूस हो तो कृपया टोल-फ्री नंबर 100/112/निकटवर्ती थाना/चौकी पर सूचना दें
।
।















Leave a Reply