पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की मतगणना को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु की गयी ब्रिफिंग ।

चम्पावत | मतगणना को शान्तिं पूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु भारी संख्या में पुलिस फोर्स को किया गया तैनात, किसी भी आकस्मिक स्थिती से निपटने के लिए क्यूआरटी, दंगा नियन्त्रण टीम, एसडीआरएफ, फायर सर्विस टीम को किया गया तैनात जनपद चंपावत में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की मतगणना 31 जुलाई, को जनपद के सभी चारों विकास खंडों में प्रातः एक साथ प्रारंभ की जायेगी । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 की मतगणना को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने हेतु अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा मतगणना में तैनात पुलिस फोर्स को ब्रिफ कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश-

 मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगें।
 समस्त कार्मिक अपनी ड्यूटी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ करेंगें,
 मतगणना ड्यूटी में लगें सभी अधिकारी/कर्मचारी आपसी समनव्य बनाकर पूरी सजगता, निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगें,
 मतगणना ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारी निर्धारित वर्दी धारण कर अनुशासित रहकर ड्यूटी करेंगें,
 मतगणना स्थल के अन्दर फोटो युक्त पास धारक उम्मीदवार /अभिकर्ता को ही प्रवेश करने देगें,
 मतगणना में आने वाले सभी व्यक्तियों की चैकिंग-फ्रिक्सिंग करेंगें, किसी भी व्यक्ति को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रोनिक डिवाइस जिससे मतगणना में व्यवधान हो तथा ज्वलनशील पदार्थ,शस्त्र के साथ मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं करने देंगें,
 मतगणना स्थल पर आने वाले कर्मचारियों, प्रत्याशियों, ऐजेन्टों तथा समर्थकों के वाहनों को सुव्यवस्थित रूप से पार्किंग में खड़ा करवायेगें,
 मतगणना स्थल के 200 मीटर की परिधि में किसी भी अनाधिक़ृत व्यक्ति/वाहन का प्रवेश नहीं होनें देंगें
 मतगणना स्थल के आस-पास भीड़ एकत्रित नहीं होने देंगें तथा भीड़ व संदिग्धों पर सतर्क दृष्टि रखेंगें तथा अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटेंगे और वैधानिक कार्यवाही करेंगें,
 सम्बन्धित थाना प्रभारी मतगणना स्थल के पास भीड़ नियन्त्रण हेतु प्लान तैयार करेंगें तथा मतगणना स्थल के पास पर्याप्त मात्रा में स्लाईडिंग बैरियर, रस्सा, बल्ली की व्यवस्था करेंगें तथा लाउड हेलर का प्रयोग करेंगें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *