चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा चम्पावत ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की मतपेटियों की सुरक्षा हेतु बने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल की सुरक्षा का जायजा लिया गया। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात फोर्स को अलर्ट मोड पर रहने तथा
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल में किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देने सुरक्षा व्यवस्थायें दुरुस्त रखने व सीसीटीवी कैमरे, आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था को चैक कर सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी चम्पावत/टनकपुर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे ।
पुलिस अधीक्षक जनपद चम्पावत द्वारा चम्पावत ब्लॉक के स्ट्रांग रुम व मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधितों को दिये आवश्यक निर्देश ।
















Leave a Reply