अधिवर्षता की सेवा पूर्ण करने वाले मुख्य आरक्षी पूरन सिंह सामंत को दी गयी भावभीनि विदाई |

चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत की अध्यक्षता में पुलिस लाईन चम्पावत में मुख्य आरक्षी पूरन सिंह सामंत की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन कर भावभीनि विदाई दी गयी । इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक द्वारा मुख्य आरक्षी पूरन सिंह सामंत को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी तथा उनका सेवानिवृत्त जीवन सदैव शान्तिमय, स्वस्थ एवं समृद्धशाली होने तथा अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी । साथ ही अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानते रहेंगे तथा उनका सहयोग एवं सदभावनाऐं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी। पुलिस विभाग में उनके द्वारा सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यो की सराहना की गयी साथ ही उनके सरल, मृदु, शान्त तथा शालीन स्वभाव की सराहना करते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की । सेवानिवृत्त होने वाले मुख्य आरक्षी पूरन सिंह सामंत द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान खट्टे-मीठे अनुभवो को उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों के साथ साझा कर सभी को सदैव पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी करने हेतु प्रेरित किया गया । मुख्य आरक्षी पूरन सिंह सामंत द्वारा समय समय पर ड्यूटियो के दौरान आने वाली कठिन चुनौतियो का सामना करते हुए बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया जिस हेतु समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा उनके कार्यो की सराहना करते हुए उत्तम प्रवृष्ठियां तथा नगद पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत
दिनांक 30.07.2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *