चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं।
उक्त के क्रम मे कमलेश भट्ट थानाध्यक्ष थाना रीठासाहिब के नेतृत्व में रीठा साहिब पुलिस टीम द्वारा ग्राम ककनाई में अवैध रूप से उगाई गई लगभग 05 नाली भांग की खेती को नष्ट किया गया।तथा ग्रामीणों को जागरूकता के तहत भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। अवैध रूप से भांग की खेती करने के कारण पुष्कर सिंह मेहरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चालानी रिपोर्ट उप जिला मजिस्ट्रेट टनकपुर को प्रेषित की जा रही है ।
भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा।
















Leave a Reply