त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 द्वितीय चरण में दूरस्थ पोलिंग बूथों पर लगे पुलिस बल को ब्रीफ कर रवाना किया गया ।

चम्पावत | 28 जुलाई 2025 को होने वाले मतदान के दृष्टिगत चम्पावत ब्लॉक व बाराकोट ब्लॉक के दूरस्थ 13 मतदान पार्टियों को किया गया रवाना । जनपद चम्पावत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के विकासखण्डों से सम्बन्धित दूरस्थ पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पूर्व चुनाव ड्यूटी में नियुक्त किये गये पुलिस बल को चम्पावत ब्लॉक में शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी चम्पावत, बाराकोट ब्लॉक में उच्च अधिकारियों द्वारा ब्रीफ किया गया । ब्रीफिंग के माध्यम से चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस बल को निर्देशित किया गया कि मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए आदेशों व निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन करते हुए आपस में उचित सामंजस्य के साथ ड्यूटी करेंगे, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने, ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतने तथा अतिरिक्त सावधानियां बरतने, समय से ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर आसपास के क्षेत्र को भली-भांति चेक करने व मतदान स्थल व उसके आस-पास के दायरे में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश न करने देनें तथा अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटेंगे के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । आज चम्पावत ब्लॉक से 11,बाराकोट ब्लॉक से 02 पोलिंग पार्टियों को सुरक्षा बल के साथ सम्बन्धित मतदान केन्द्रों हेतु रवाना किया गया ।

जनपद चम्पावत पुलिस निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *