कारगिल विजय दिवस: चम्पावत में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया शौर्य दिवस कारगिल विजय दिवस पर पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत द्वारा अमर शहिदों को दी श्रद्धांजलि |

चम्पावत | कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) के अवसर पर अमर शहीद वीरों को

नमन कर उनके शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए पुलिस सम्मान गार्द द्वारा अमर शहीदों को सलामी दी गई । देशभर में आज 26वां कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है, जो भारतीय सेना के साहस, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है । कारगिल विजय दिवस (शौर्य दिवस) शनिवार को जनपद चम्पावत में पूरे सम्मान, श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर चंपावत में आयोजित हुआ, जहां अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई और वीर जवानों व उनके परिजनों का भावपूर्ण सम्मान किया गया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय गणपति तथा अन्य अतिथिगणों ,वीर नारियों, पूर्व सैनिकों ,सेना व अर्धसैनिक बलों के अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने अमर ज्योति में दीप प्रज्वलन कर शहीदों को नमन किया । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने अपने संबोधन में कहा कि हम आज सुरक्षित हैं क्योंकि सीमाओं पर हमारे जवान सजग हैं। उन्होंने युवाओं से नशे, साइबर फ्रॉड और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर सैनिकों की तरह अनुशासित, निर्भीक और राष्ट्रभक्त बनने की अपील की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *