चंपावत |
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा बाराकोट ब्लॉक में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर ड्यूटी हेतु रवाना किया गया ।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु क्षेत्राधिकारी चंपावत द्वारा बाराकोट ब्लॉक में तैनात पुलिस बल को ब्रीफ कर ड्यूटी हेतु रवाना किया गया ।प्रत्येक मतदाता को सुरक्षित, शान्तिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में मतदान का अवसर उपलब्ध कराना हम सबकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
सभी कार्मिक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मा0 निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशों-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करेंगें।
चुनाव ड्यूटी में नियुक्त समस्त फोर्स निर्धारित वर्दी धारण करते हुए बिना किसी के दबाव के अनुशासित रहकर, धैर्यपूर्वक/ सूझबूझ के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगें।
ड्यूटी पर नियुक्त कर्मी मतदान केन्द्र में पहुँचने के पश्चात उस एरिया की अच्छे से रैकी कर लेंगे तथा मतदान केन्द्र के अन्दर किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित सैक्टर पुलिस अधिकारी / सैक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस कन्ट्रोल रुम को तुरंत अवगत कराएंगे।
मतदान के दौरान गड़बड़ी अथवा विघ्न डालने की कोशिश करने वालों के विरूद्ध सख्ती के साथ उचित वैधानिक कार्यवाही करेंगें।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा बाराकोट ब्लॉक चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार व मुस्तैद पुलिस बल को सकुशल चुनाव कराने हेतु शुभकामनाये प्रेषित की
















Leave a Reply