त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के द्वितीय चरण से पूर्व पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा विडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समस्त जोनल /सैक्टर अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश |

चम्पावत | पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के द्वितीय चरण की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों और दायित्वों के वितरण व ड्यूटी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी ज़ोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ब्रीफ किया गया ।

निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने हेतु आदेश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना तथा सकुशल निर्विघंन चुनाव सम्पन्न कराना प्राथमिकता होगी। सभी अधिकारियों को अपने-अपने जोन व सेक्टर के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबन्ध व आयोग द्वारा जारी आदेशों का पालन करने हेतु निर्देश दिए गए ।

सभी ज़ोनल और सेक्टर पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय बनाकर पूरी सजगता, निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

मतदान के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रहे, और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि चुनाव को प्रभावित करने वाली कोई भी गतिविधि क्षेत्र में ना हो।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने सम्बोधन में सभी को ऊर्जावान करते हुए कहा कि लोकतन्त्र के इस पर्व में आप सभी अधिकारियों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। आप सभी अपने पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगें।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतन्त्र का महापर्व है आप सभी इस पर्व में पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता, गम्भीरता तथा पूर्ण मनोयोग से ड्यूटी/भागीदारी करते हुए इस महापर्व को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में अपना योगदान देंगें।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 की सुरक्षा व्यवस्था हेतु योजना निम्नवत्

जनपद में द्वितीय चरण के मतदान हेतु 213 मतदान केन्द्र बनाये गये हैं।

*द्वितीय चरण के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्र को 02 सुपर जोन, 05 ज़ोन और 24 सेक्टर मे विभाजित किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *