चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक जनपद चंपावत के निर्देशानुसार तथा

क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत सघन चैकिंग अभियान चलाए जाने हेतु एवं अराजक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम में थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत चौकी शारदा बैराज पर चैकिंग के दौरान सुरेंद्र कोरंगा थानाध्यक्ष बनबसा एवं लक्ष्मण सिंह जगवाण प्रभारी SOG के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्तियों। चन्द्र प्रकाश गंगवार पुत्र देव दत्त निवासी बिलसंडा जिला पीलीभीत व निर्भय कुमार पुत्र सुरेश चन्द्र गंगवार निवासी बिसलपुर जिला पीलीभीत को वाहन न0– UP26AV1350 वैगनार कार से 270000/ (दो लाख सत्तर हजार रू0 ) की धनराशि को छुपा कर ले जाने तथा बरामदा धनराशि के संदर्भ में पूछताछ करने पर उक्त दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई भी संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं करने और ना ही कोई प्रपत्र प्रस्तुत किये जाने पर बरामदा धनराशि को सीज किया गया। बरामदा धनराशि पहने कपड़ों की जेब,जूतों एवं गाड़ी के गियर बॉक्स में छुपा कर रखे गए थे । उक्त बरामदा धनराशि तथा उक्त व्यक्तियों को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया तथा वाहन संख्या UP26AV1350 वैगनार कार के प्रपत्र प्रस्तुत न कर पाने पर उक्त वाहन को नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट में निरुद्ध किया गया |
बरामदगी का विवरण
कुल 270000/ हजार भारतीय रुपए
















Leave a Reply