चम्पावत | अजय गणपति पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय चम्पावत /टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चम्पावत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थों के तस्करों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही किये जाने तथा संदिग्ध स्थानों पर नियमित रूप से प्रभावी चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है । उक्त के क्रम मे जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब क्षेत्रान्तर्गत थाना रीठा साहिब पुलिस टीम एवं एस0ओ0जी0 टीम द्वारा दौराने वाहन चैकिंग सुखीढाग रीठासाहिब साहिब मार्ग पर असेड़ा पुल से आगे मच्छाड़ के पास अभियुक्त पंकज सिंह मेहरा पुत्र राम सिंह मेहरा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम अधोडा थाना खनस्यू जिला नैनीताल को एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर-UK 03-C-072 व एक पिट्टू बैग के अंदर 1.560 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना रीठा साहिब में सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त नें पुछताछ में बताया कि वह यह चरस को ग्राम अधोड़ा क्षेत्र से छोटी-छोटी मात्रा में इकट्ठा कर लाया है वह टनकपुर में ट्रांसपोर्ट का काम देखता है और वही के लोगों को इस चरस को ऊंचे दामो में बेचता है । आज इस चरस को टनकपुर में ऊँचे दाम में बेचने के उद्देश्य से लेकर जा रहा था । पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की धरपकड़ के साथ- साथ उनकी अवैध संपत्ति को भी चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु किया निर्देशित ।
बरामदगी
1- 1.560 किलोग्राम अवैध चरस
2-150 रूपये नगद
3- एक मोबाइल फोन वीवो कम्पनी
4- एक मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर UK03-C-0721
















Leave a Reply