पुलिस अधीक्षक चम्पावत के आदेशानुसार शिवराज सिंह राणा क्षेत्राधिकार चम्पावत द्वारा किया गया थाना लोहाघाट का आकस्मिक निरीक्षण |

चंपावत | क्षेत्राधिकारी शिवराज सिंह राणा द्वारा थाना लोहाघाट का

आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया किसी भी अधिकारी/कर्मचारी  द्वारा कोई समस्य़ा का होना नहीं  बताया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों, मैस, बैरक, आवास परिसर, आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर नियुक्त सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अधिक से अधिक सत्यापन करने, ग्राम अपराध रजिस्टरों को अपडेट रखने एवं साइबर क्राइम टोल फ्री नम्बर 1930 पोक्सो नशे के दुष्प्रभावों, के संबंध में नागरिकों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया । थाना लोहाघाट में निर्माणाधी 6 आवासीय भवन का थर्ड पार्टी निरीक्षण/आडिट किया । देर रात आई आपदा से हुए नुक़सान का सम्पूर्ण निरीक्षण किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *